NDA के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री, अमित शाह समेत कई बीजेपी मुख्यमंत्री रहें शामिल

by Sachin Singh Rathore
0 comment

बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनी द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साथ दिखे। आपको बता दें कि  द्रौपदी मुर्मू की ओर से 4 सेटों में नामांकन दाखिल किया गया। पहले सेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद प्रस्तावक बने। इसके अलावा बात अगर अनुमोदन की करें तो अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत भाजपा संसदीय दल के सदस्यों ने उनके नाम का अनुमोदन किया।

नामांकन की प्रक्रिया के दौरान जेपी नड्डा, अमित शाह और केंद्र सरकार के कई मंत्री भी मौजूद थे।वहीं बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, हिमंता बिस्वा सरमा, पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे। नामाांक भरने से पहले द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गाँधी के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

सादगी और संघर्ष से भरपूर है राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जिंदगी

1997 में भाजपा में शामिल हुईं द्रौपदी मुर्मू ओडिशा विधानसभा की सदस्य रहीं हैं और नवीन पटनायक की सरकार में मंत्री के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। यही नहीं वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी थीं। संथाल जनजाति समुदाय से आने वालीं द्रौपदी मुर्मू को सादगी और संघर्ष की जिंदगी के लिए जाना जाता है। 2009 के बाद से अपने पति और दो बेटों समेत कई परिजनों को खोने वालीं द्रौपदी मुर्मू ने कठिन संघर्ष के बीच अपनी बेटियों की परवरिश की थी। द्रौपदी मुर्मू यदि चुनाव में जीत हासिल करती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी।

About Post Author