यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए यमुना प्राधिकरण एक खास सौगात लेकर आया है। अधिकतर यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति पैदा होती है। लेकिन अब इस समस्या का निपटारा किया जा रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित तीनों टोल प्लाजा पर 5-5 टोल प्लाजा बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिससे जाम पर रोकथाम लगाई जा सके। यह काम जुलाई तक पूरा किया जाएगा।
यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर आगरा जाने वाले रास्ते पर बहुत अधिक जाम लग जाता है। जिसकी वजह से लोगों को बहुत परेशानियां झेलनी पड़ती है। लेकिन अब एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर जाम नहीं लगेगा। इससे लोगों को राहत दिलाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई हैं। इससे यमुना एक्सप्रेसवे पर चलने वाले लोगों को बहुत फायदा होगा।
दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा पर लेन बढ़ाई जाएगी यानी कि टोल बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। लोगों को टोल पार करने में काफी कम समय लगेगा। पहले चरण में आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले हिस्से में काम किया जाएगा और उसके बाद मथुरा से आगरा तक जाने वाले हिस्से में काम किया जाएगा। यह काम जुलाई तक पूरा किया जाएगा।
आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे 165 किलोमीटर लंबा है। वैसे यमुना को फास्ट ट्रैक बनाने की घोषणा वर्ष 2001 में की गई थी, लेकिन सरकार बदलने और बदलने के साथ ही वर्ष 2003 में इस पर काम बंद हो गया। वर्ष 2007 में इसे फिर से शुरू किया गया। लेकिन अब यमुना रैपिड रोड इस हाईवे को औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने हरी झंडी दे दी है। इस फास्ट रूट के जरिए दिल्ली-आगरा रूट पर बढ़ते परिवहन दबाव को कम किया गया है। इसके साथ ही इस फास्ट रूट को नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी ताज एविएशन हब से भी जोड़ा गया है।