नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी मनु त्यागी को हिरासत में लिया, पूछताछ शुरू

by Priya Pandey
0 comment

श्रीकांत त्यागी मामले में नोएडा पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक और बड़ी कार्रवाई की है नोएडा पुलिस के अधिकारी दिन निकलते ही श्रीकांत त्यागी के घर पहुंच गए और वहां से उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया पुलिस को आशंका है कि श्रीकांत त्यागी के बारे में उसकी पत्नी को कुछ अहम जानकारी के बारे में पता है। नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी की पत्नी मनु त्यागी को हिरासत में लेकर फेस-2 कोतवाली लेकर जा रही है। जतन से पूछताछ की जाएगी। पुलिस इन सवालों का जवाब पूछेगी कि आखिरकार श्रीकांत त्यागी कहां है।पुलिस जांच में पता चला है कि श्रीकांत त्यागी की अंतिम लोकेशन ऋषिकेश मिली है। जिसके बाद नोएडा पुलिस की 2 टीम ऋषिकेश के लिए रवाना हो गई। नोएडा पुलिस और ऋषिकेश पुलिस मिलकर श्रीकांत त्यागी की तलाश कर रही है। श्रीकांत त्यागी ने गौतम बुद्ध नगर कोट में आत्मसमर्पण करने के लिए एप्लीकेशन दाखिल की थी। लेकिन कोर्ट ने 10 अगस्त का समय दिया है। यानी कि अब श्रीकांत त्यागी 10 अगस्त से पहले कोर्ट में सरेंडर नहीं कर सकता है। जिसकी वजह से वह फरार चल रहा है।

आपको बता दें कि श्रीकांत त्यागी का मामला इस समय नोएडा ही नहीं बल्कि पूरे देश में हाईलाइट हो गया है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने भी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले में पूरी रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी से तलब की है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। लेकिन ऐसा लग रहा है कि नोएडा पुलिस अभी श्रीकांत त्यागी से कोसों दूर है। मामले के बाद से ही श्रीकांत त्यागी फरार है। लेकिन नोएडा पुलिस को ढूंढ पाने में नाकामयाब साबित हो रही है।

About Post Author