नोएडा में विधवा महिला ने देवर और भतीजे समेत 4 लोगों पर करवाया मुकदमा दर्ज, ससुरालियों ने लगाए गंभीर आरोप

by MLP DESK
0 comment

नोएडा के थाना सेक्टर-49 में एक महिला ने अपने देवर भतीजे सहित चार लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 50 में रहने वाली एक महिला ने अपने देवर अमन कोहली, भतीजे अर्पित और अमन की पत्नी और बेटी के खिलाफ मारपीट करने और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है।

 

India.com

 

उन्होंने बताया कि आरोपी पक्ष ने भी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान यह बात संज्ञान में आई है कि दोनों पक्षों में संपत्ति को लेकर विवाद है।

उन्होंने बताया कि, जांच में यह बात पता चली है कि महिला पूर्व मे पति को छोड़कर कहीं और चली गई थी। इसी बीच कोरोना संक्रमण की वजह से महिला के पति की मौत हो गई। उसके बाद वह वापस घर लौट आई है। मरने से पहले महिला के पति ने अपने बेटे के नाम अपनी संपत्ति की वसीयत कर दी थी। अब महिला संपत्ति प्राप्त करने को लेकर अपने देवर और परिवार के अन्य लोगों से झगड़ा कर रही है।

About Post Author