अब गौतम बुद्ध नगर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी बोलेंगे फर्राटेदार इंग्लिश, जानिए कैसे

by Sachin Singh Rathore
0 comment

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र भी अब फर्राटेदार इंग्लिश बोलेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन ने एक योजना बनाई है। गौतम बुद्ध नगर के सरकारी स्कूलों के छात्र इंग्लिश बोलेंगे। इसके लिए शनिवार से प्रत्येक परिषदीय स्कूलों में 2 टीचरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद प्रशिक्षण लेने वाले टीचर स्कूल के बच्चों को इंग्लिश सिखाएंगे। इसके बाद सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी फराटेदार इंग्लिश बोलने में कामयाब होंगे।

 

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक एक लाख से अधिक बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने से इसलिए बचते हैं। क्योंकि सरकारी स्कूलों में सीबीएसई और इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई नहीं होती है। आज के समय में इंग्लिश काफी जरूरी है। इसलिए माता-पिता अपने बच्चों को सरकारी स्कूल छोड़कर प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल में भेजते है। लेकिन अब सरकारी स्कूलों में भी बच्चे इंग्लिश आराम से बोल सकेंगे।

 

गौतम बुद्ध नगर के जिला प्रशिक्षण समन्वयक विनय सिंह ने बताया कि, बच्चों को अंग्रेजी सिखाने के लिए सरकारी स्कूलों में टीचरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए नोएडा की संपर्क फाउंडेशन से मदद ली गई है। संस्था से मिलने वाले उपकरणों और प्रशिक्षण के बाद शिक्षक स्कूल में बच्चों को अंग्रेजी सिखाएंगे। स्कूलों को संस्था वर्कबुक भी उपलब्ध कराएगी। जिससे बच्चे पढ़ने और लिखने संबंधी गतिविधियां कर सकते हैं।

About Post Author