बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मामले पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश में लगा है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने इसको लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग राज्यों की चुनावी संरचना और मतदाता स्वरूप को बदलने की कोशिश कर रहा है, जो अधिकारों का “दुरुपयोग” है और इसका विरोध राजनीतिक व कानूनी तरीके से किया जाना चाहिए।’
चुनाव आयोग पर चिदंबरम ने लगाए आरोप
चिदंबरम ने यह भी कहा, ‘कोई भी व्यक्ति तभी मतदाता सूची में शामिल हो सकता है जब उसका स्थायी और कानूनी निवास हो। प्रवासी मजदूरों का ऐसा निवास बिहार या उनके गृह राज्य में होता है, फिर उन्हें तमिलनाडु में मतदाता के रूप में कैसे जोड़ा जा सकता है?’ उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग जानबूझकर राज्यों की चुनावी पहचान और पैटर्न को बदलने का प्रयास कर रहा है। विपक्ष इस पूरे मुद्दे पर संसद में विरोध कर रहा है और इस पर चर्चा की मांग कर रहा है। इसके साथ चिदंबरम ने दोहराया, ‘चुनाव आयोग का यह व्यवहार लोकतंत्र के लिए खतरा है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस लड़ाई को राजनीतिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर लड़ा जाना चाहिए।’
गौरतलब है कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ लगातार विपक्ष प्रदर्शन कर रहा है। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग की इस कवायद का उद्देश्य विधानसभा चुनावों से पहले बिहार में “मतदाताओं को मताधिकार से वंचित” करना है। वे संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मंगलवार को दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस…
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।…
भारत ने ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में छह रन से जीत…
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही…
देश की राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में एक चौंकाने वाली वारदात…
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का 81 वर्ष के आयु में…