पाकिस्तान सरकार ने पूर्व पोर्नस्टार मिया खलीफा का टिकटॉक अकाउंट बैन किया, लोगों ने किया मिया खलीफा का समर्थन

by admin
0 comment

पाकिस्तान सरकार ने पूर्व पोर्नस्टार मिया खलीफा का टिकटॉक अकाउंट बैन कर दिया है। इस बात की जानकारी जब मिया खलीफा को पता चली तो उन्होंने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट अपलोड की है। मिया खलीफा के अलावा उनके लाखों फैंस ने पाकिस्तान सरकार की इस शर्मनाक हरकत पर आपत्ति जताई है। लोग मिया खलीफा के पक्ष में सोशल अकाउंट पर प्रतिक्रिया दे रहे है।

दरअसल, मिया खलीफा इस समय पाकिस्तान में रहती हैं। वैसे तो मिया खलीफा अमेरिका के लेबनो की रहने वाली हैं। लेकिन वह पाकिस्तान में रहती हैं। मिया खलीफा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि, पाकिस्तान सरकार ने उनका टिक टॉक अकाउंट पर बैन लगा दिया है। लोगों को अब उनकी वीडियो टिक टॉक पर दिखाई नहीं दे रही है। मिया खलीफा ने बताया कि, उनके टिक टॉक को लेकर पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन ऑथोरिटी ने उनको कोई भी लेटर या टिक टॉक बैन किस कारण किया है, इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं भेजी थी।

उन्होंने बताया कि, पाकिस्तान सरकार ने उनका टिक टॉक अकाउंट क्यों बंद किया है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। टिक टॉक अकाउंट बंद होने पर मिया खलीफा ने ट्वीट करते हुए पोस्ट किया है कि, अब मै अपने सारे टिक टॉक वीडियो को ट्वीटर पर पोस्ट करूंगी। मिया खलीफा की इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर लोग पाकिस्तान सरकार की क्लास भी लगा रहे हैं।

लोगों का कहना है कि, पाकिस्तान सरकार ने बिना कोई सूचना दिए मिया खलीफा का टिक टॉक अकाउंट बंद कर दिया है। यह किसी अपराध से कम नहीं है। एक यूजर ने मिया खलीफा का समर्थन करते हुए कहा है कि, सोशल अकाउंट को बंद करना सरकार द्वारा किसी की बातों को दबाना है। जो सरासर गलत है। यह किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचाता है। पाकिस्तान सरकार ने जो किया है, वह काफी शर्म की बात है।

About Post Author