Pathaan Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म पठान 1000 करोड़ के क्लब में शामिल

by Priya Pandey
0 comment

तमाम विवादों के बीच रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म पठान हर दिन नया आंकड़ा कायम करती हुई दिखाई दे रही है। जहां भारत में फिल्म का कलेक्शन पार हो गया है तो वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स पर फिल्म ने नया मुकाम हासिल कर लिया है। दरसल, फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

पठान 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, जिसके बाद रविवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 515.72-515.92 करोड़ (सभी भाषाओं) का बिजनेस किया है। जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 996 करोड़ रहा था। लेकिन अब लेट्स सिनेमा के मुताबिक, शाहरुख खान की पठान 5वीं भारतीय फिल्म बन गई है, जो 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है।

लिस्ट के मुताबिक, पहले नंबर पर 2016 में आई दंगल, दूसरे नंबर पर 2017 में आई बाहुबली 2, तीसरे नंबर पर 2022 में आरआरआर , चौथे नंबर पर केजीएफ 2 2022 में और पांचवे नंबर पर पठान ने यह मुकाम हासिल कर लिया है।

About Post Author