तमाम विवादों के बीच शाहरुख खान की फिल्म पठान सिर्फ भारत देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में उनकी फिल्म ने झंडे गाड़े हैं। महज चार दिनों में ही 400 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार कर लिया।फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया है। पांचवे दिन फिल्म ने 60-62 करोड़ के बीच कमाई की। यह सिर्फ हिंदी भाषी फिल्म का कलेक्शन है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के हिसाब से यह आंकड़ा 125 से 130 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है।
वहीं, पांचवे दिन फिल्म की कमाई 500 करोड़ पार चली गई। पांचवे दिन ‘पठान’ का कारोबार 550 करोड़ के आसपास खत्म हुआ। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट किया, ‘#Pathaan का पांचवे दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 550 करोड़ की रेंज में हो सकता है।’ बता दें कि फिल्म सबसे ज्यादा कमाई मल्टीप्लेक्स चेन आयनॉक्स, पीवीआर और सिनेपोलिस के जरिए कर रही है।
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान को रिलीज से पहले ही विरोधियों का सामना करना पड़ा। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। फिल्म के ट्रेलर और ‘बेशरम रंग’ गाने की रिलीज के बाद से ही इस पर काफी बवाल मचा था। न सिर्फ फिल्म का बायकॉट किया जा रहा था, बल्कि इसकी रिलीज रोकने की भी धमकी दी जा रही थी। ओपनिंग डे पर भी ‘पठान’ को लेकर कई जगहों पर थिएटरों में विरोध-प्रदर्शन हुए।