PM Modi in Rajya Sabha: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, ‘कांग्रेस को बाबा साहेब से नफरत थी’

by Priya Pandey
0 comment

 संसद के बजट सत्र का आज (6 जनवरी 2025) को 5वां दिन है। राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण, जातिवाद, कांग्रेस ‘मॉडल’, ‘सबका साथ सबका विकास’ का जिक्र किया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर कहा कि आदरणीय राष्ट्रपति जी ने भारत की उपलब्धियों के बारे में, दुनिया की भारत से अपेक्षाओं के बारे में और भारत के सामान्य मानवी का आत्मविश्वास, विकसित भारत का संकल्प जैसे सभी विषयों की विस्तार से चर्चा की थी। देश को आगे की दिशा भी उन्होंने दिखाई है।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर से कांग्रेस को कितनी नफरत थी, उनके प्रति कांग्रेस में इतना गुस्सा था कि उनकी (बाबा साहेब) की हर बात से कांग्रेस चिढ़ जाती थी। इसके सारे दस्तावेज मौजूद हैं। इसी गुस्से के कारण दो-दो बार बाबा साहेब को चुनाव में पराजित करने के लिए क्या कुछ नहीं किया गया। बाबा साहेब को कभी भी भारत रत्न के योग्य नहीं समझा गया। इस देश के लोगों ने, सर्व-समाज ने बाबा साहेब की भावना का आदर किया। तब आज कांग्रेस को मजबूरन ‘जय भीम’ बोलना पड़ रहा है। पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने राजनीति का एक ऐसा मॉडल तैयार किया था, जिसमें झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार परिवारवाद, तुष्टिकरण आदि का घालमेल था। कांग्रेस के मॉडल में ‘फैमिली फर्स्ट’ ही सर्वोपरि है। इसलिए, उनकी नीति-रीति, वाणी-वर्तन उस एक चीज को संभालने में ही खपता रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश का आभारी हूँ कि मुझे तीसरी बार सेवा करने के लिए चुना गया। भारत के लोगों ने हमारी प्रगति की नीति का परीक्षण किया है और हमें वादों को पूरा करते हुए देखा है। हमने “नेशन फर्स्ट” के आदर्श के साथ लगातार काम किया है। पीएम ने कहा कि लंबे समय तक देश के सामने विकल्प नहीं था।हमारा मॉडल तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण वाला है।जनता ने तीसरी बार हमें सेवा करने का मौका दिया।जनता ने विकास मॉडल का समर्थन किया। कांग्रेस झुनझुना बांटती रहती है. आज जातिवाद का जहर फैलाने का प्रयास हो रहा है। लेकिन तीन दशक तक, दोनों सदनों में सभी दलों के OBC MPs सरकारों से मांग करते रहे थे कि OBC आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाए, लेकिन उनकी मांग को ठुकरा दिया गया। क्योंकि शायद उस समय उनकी (कांग्रेस) राजनीति को ये सूट नहीं करता होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने बहुत बड़े तबके को टैक्स से छूट देते हुए 12 लाख तक की आय को करमुक्त कर दिया। 70 साल वालों को बिना शर्त आयुष्मान योजना का लाभ दिया। आज भारत के बुजुर्गों के प्रति दुनिया में आकर्षण बढ़ा है। सबसे ज्यादा लाभ मिडिल क्लास के बुजुर्गों को मिल रहा है। एक न्यू मिडिल क्लास हमें अर्जित हुआ है। हमारा न्यू मिडिल क्लास और मिडिल क्लास की आकांक्षाएं देश की प्रगति को गति देने वाली है। हमने मिडिल क्लास के लिए एक बहुत बड़े हिस्से को टैक्स में इस बजट में जीरो कर दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने चार करोड़ घर बनाकर गरीबों को दिए हैं जिसमें से एक करोड़ से ज्यादा घर शहरों में बने हैं। स्टार्टअप का रिवॉल्यूशन जिसे दुनिया ने देखा भी है। ये स्टार्टअप चलाने वाले नौजवान ज्यादातर मिडिल क्लास के हैं, आज पूरी दुनिया भारत के प्रति आकर्षित है। खासकर जी20 की 50-60 स्थानों पर मीटिंग हुई, उसके बाद विश्व का भारत के टूरिज्म के प्रति आकर्षण बढ़ा है।   पीएम ने कहा, तीन दशक के अंतराल के बाद नई शिक्षा नीति हम लेकर आए। पीएम श्री स्कूल आज 10-12 हजार बन चुके हैं।

 

About Post Author