देश-विदेश

मन की बात में बोले पीएम मोदी, “इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं”

पीएम नरेंद्र मोदी आज रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 108वें एपिसोड पर देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी आज फिट इंडिया जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत में कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता से ओत-प्रोत है। दिवाली में हुए कारोबार ने यह साबित किया कि लोग वोकल फॉर लोकल पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने आगे चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को याद करते हुए कहा कि इस मिशन के जरिए हमारे देश के वैज्ञानिकों ने देश का नाम रौशन किया। वहीं, खेल जगत में हमारे देश के एथलीट और क्रिकेटर्स ने देशवासियों का दिल जीत लिया।प्रधानमंत्री ने आगे कहा,”ये 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। विकसित भारत की भावना से, आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है। 2024 में भी हमें इसी भावना और momentum को बनाए रखना है।”

पीएम मोदी ने कहा, भारत का इनोवेशन हब बनना, इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं हैं। 2015 में हम ग्लोबल इनोवेशन इंडैक्स में 81वें रैंक पर थे आज हमारी रैंक 40 है। इस वर्ष भारत में फाइल होने वाले पेटेंट्स की संख्या ज्यादा रही है, जिसमें करीब 60 प्रतिशत घरेलू फंड के थे। QS Asia University Ranking में इस बार सबसे अधिक संख्या में भारतीय यूनिवर्सिटी शामिल हुई है।

पीएम मोदी ने फिट इंडिया का जिक्र करते हुए कहा,”हर दिन 7 घंटे की पूरी नींद शरीर के लिए बहुत जरूरी है और फिट रहने के लिए मदद करती है। इसके लिए बहुत अनुशासन और निरंतरता की जरुरत होगी। जब आपको इसका रिजल्ट मिलने लग जाएगा तो आप हर दिन खुद ही व्ययाम करना शुरू कर दोगे। काशी-तमिल संगमम में हिस्सा लेने के लिए हजारों लोग तमिलनाडु से काशी पहुंचे थे। वहां मैंने उन लोगों से संवाद के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई टूल भाषिणी का सार्वजनिक रूप से पहली बार उपयोग किया। मैं मंच से हिंदी में संबोधन कर रहा था लेकिन एआई टूल (Al Tool) भाषिणी की वजह से वहां मौजूद तमिलनाडु के लोगों को मेरा वही संबोधन उसी समय तमिल भाषा में सुनाई दे रहा था।

Priya Pandey

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मंगलवार को दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस…

1 month ago

शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक, रांची लाया गया पार्थिव शरीर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।…

1 month ago

IND vs ENG: ओवल टेस्ट में टीम इंडिया की रोमांचक जीत, टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर

भारत ने ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में छह रन से जीत…

1 month ago

Saiyaara Box Office: फिल्म ‘सैयारा’ 300 करोड़ क्लब में हुई शामिल, जानिए कलेक्शन

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही…

1 month ago

दिल्ली में कांग्रेस महिला सांसद से सोने की चेन लूटी, गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी

देश की राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में एक चौंकाने वाली वारदात…

1 month ago

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर पीएम मोदी समेत दिग्गज हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का 81 वर्ष के आयु में…

1 month ago