पीएम मोदी ने सीएम चन्‍नी के यूपी-बिहार वाले बयान पर कसा तंज, कहा- यूपी-बिहार पर बयान शर्मनाक

by Priya Pandey
0 comment

गुरुवार को पंजाब के अबोहर में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने पंजाब के CM चरणजीत चन्नी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें चन्नी ने UP-बिहार के भइयों का जिक्र किया था। उन्‍होंने कहा कि इस बयान से संत रविदास जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की धरती का अपमान‍ किया गया है। संत रविदास जी का जन्‍म उत्‍तर प्रदेश व श्री गुरु गोबिंद सिंह का जन्‍म बिहार के पटना में हुआ था।

उन्‍होंने आगे कहा कि पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनेगी। डबल इंजन की सरकार का मतलब है पंजाब का तेज विकास। पंजाब में देशभक्ति से विकास का संकल्‍प लेकर काम करने वाली सरकार चाहिए।  पंजाब में इस बार भाजपा व एनडीए की सरकार बनेगी। एक बार पूरे पांच साल का मौका हमें दीजिये, फिर देखिये किस तरह विकास होता है। पंजाब में आज माफिया राज है। इसे भाजपा समाप्‍त करेगी।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती रही है। कांग्रेस के CM ने बयान दिया और दिल्ली के परिवार के मालिक ने बगल में खड़े होकर तालियां बजाईं। यह पूरे देश ने देखा है। अपने इन बयानों से किसका अपमान किया जा रहा है?

बिहार और यूपी के बारे में चरणजीत चन्‍नी के बयान पर उन्‍होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया वह शर्मनाक है और दिल्ली में बैठा एक परिवार इस पर ताली बजा रहा था। पंजाब में एक भी ऐसा गांव नहीं है जहां यूपी- बिहार के लोग मेहनत नहीं करते। संत रविदास जी भी उत्तर प्रदेश में पैदा हुए थे तो क्या उनके नाम को भी मिटा दोगे। आप कहते हो वहां के भाइयों को घुसने नहीं देंगे। गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म पटना में हुआ और आप कहते हैं बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। गुरु गोविंद सिंह जी का अपमान करोगे क्या। गुरु गोविंद सिंह जी ने जिस मिट्टी में जन्म लिया उस मिट्टी का अपमान करोगे क्या।

कुमार विश्वास के बयान पर अरविंद केजरीवाल को घेरा
वहीं, पीएम ने कुमार विश्वास के बयान पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी घेर लिया। पीएम ने कहा कि उन्हीं के एक विश्वस्त साथी और खासमखास दोस्त (कवि कुमार विश्वास) ने जो आरोप लगाया, वह बहुत खतरनाक है। साथी ने ही उनके (अरविंद केजरीवाल) इरादों के बारे में जो कहा है, इसे हर मतदाता और देशवासी को गंभीरता से लेने की जरूरत है

About Post Author