PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, 13850 करोड़ के घोटाला करने का आरोप

by Priya Pandey
0 comment

पंजाब नेशनल बैंक से लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को पुलिस ने बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया है। चोकसी को 12 अप्रैल 2025 को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया और वह अब स्थानीय अदालत की हिरासत में है। बेल्जियम सरकार ने बताया कि चोकसी को कानूनी सलाहकार तक पहुंच दी गई है। भारतीय अधिकारियों ने उसके प्रत्यर्पण के लिए जरूरी दस्तावेज भी बेल्जियम को सौंप दिए हैं, जिसमें मुंबई की अदालत की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट भी शामिल हैं।केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने चोकसी की गिरफ्तारी को भारत की कूटनीतिक जीत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विदेशी न्यायिक सहयोग मजबूत हुआ है। 2018 में भारत से फरार होने के बाद चोकसी एंटीगुआ में रह रहा था। हाल ही में इलाज के लिए वह बेल्जियम आया, जहां उसे गिरफ्तार किया गया। चोकसी, नीरव मोदी के बाद पीएनबी घोटाले में दूसरा प्रमुख आरोपी है।

बता दें की चोकसी पर 13,850 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप है। पिछले महीने खुलासा हुआ था कि मेहुल चोकसी बेल्जियम में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा है, जिन्हें बेल्जियम की नागरिकता मिली है। बेल्जियम के विदेश मंत्रालय ने ही चोकसी की मौजूदगी की जानकारी दी थी। सूत्रों के मुताबिक, मेहुल चोकसी बेल्जियम से स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश कर रहा था।

About Post Author