भाई की शादी में ठुमके लगाती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, हल्दी सेरेमनी में हुई होली

by Priya Pandey
0 comment

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा नीलम उपाध्याय के साथ शादी रचा रहे हैं। आज बुधवार को हल्दी सेरेमनी है। प्रियंका चोपड़ा अपनी सास के साथ भाई की हल्दी सेरेमनी में पहुंचीं। इस दौरान वे जमकर डांस करती नजर आईं। सिद्धार्थ और नीलम की शादी की रस्मों से खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ की हल्दी की रस्म मानो होली में बदल गई। उनके दोस्तों ने हल्दी लगाते-लगाते उनका पूरा कुर्ता ही फाड़ दिया। इसके अलावा चोपड़ा परिवार के सदस्यों ने जमकर मस्ती की। प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस जमकर डांस करते दिखे।हल्दी के कार्यक्रम से पहले घर पर माता की चौकी रखी गई थी। अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो शाह रुख खान की फिल्म कल हो ना हो के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में नीलम और सिद्धार्थ को हल्दी लगी हुई है और एक घेरे में सारे जमकर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी सास और बेटी मालती भी शादी में शामिल होने के लिए मुंबई आए हैं।

शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा की सास डेनिस मिलर जोनस भी भारत में हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को जब भाई की हल्दी सेरेमनी में जाते देखा गया तो उनके साथ कार में उनकी सास भी नजर आईं। प्रियंका ने फोटोग्राफर्स को नमस्ते कहकर अभिवादन किया। पीले रंग के एथनिक लिबास में प्रियंका बेहद खूबसूरत लगीं। उनकी सास भी भारतीय परिधान में नजर आईं। मन्नारा चोपड़ा भी भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने पहुंची हैं। इस दौरान मन्नारा के साथ उनकी मां भी नजर आईं।

About Post Author