पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, केंद्र सरकार और बीजेपी पर बेहद कड़े शब्दों में निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी और गांधी परिवार का नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेताओं ने बार-बार अपमान किया। नरेंद्र मोदी के चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री (राजीव गांधी) के बेटे (राहुल गांधी) को देशद्रोही कहा। मीर जाफर कहा। राहुल गांधी के पिता कौन हैं? कहकर अपमान किया, इसके बाद भी किसी जज ने दो साल की सजा नहीं दी। संसद में अडाणी और नीरव मोदी पर सवाल उठाया तो इतने बौखलाहट में आ गए। हम झुकेंगे नहीं, चाहे कुछ भी कर लीजिये।
प्रियंका ने कहा- आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं। जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा है। जिस परिवार को आप ख़त्म करने में लगे हैं, उस परिवार ने भारत की जनता की आवाज़ बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी। हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक ख़ासियत है। आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा। आप कुछ भी कर लीजिए।
प्रियंका ने कहा- राहुल जी ने एक सच्चे देशभक्त की तरह अडानी की लूट पर सवाल उठाया है। नीरव मोदी और मेहूल चौकसी पे सवाल उठाया। क्या आपका मित्र गौतम अडानी देश की संसद और भारत की महान जनता से बड़ा हो गया है कि उसकी लूट पर सवाल उठा तो आप बौखला गए?
चंदू चैंपियन का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फैंस को इसका लंबे समय…
श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है जिसकी मांग एवं…
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में पलटवार किया है।…
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस…
AAP सांसद राघव चड्ढा भी शनिवार को अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर पहुंचे हैं।…
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली की जनता को संबोधित किया।…