खालिस्तान समर्थक के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई ,राज्य में इंटरनेट सेवा ठप

by Priya Pandey
0 comment

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आज शनिवार को अमृतपाल सिंह के छह साथी मोगा जिले की सीमा से गिरफ्तार किए गए। जालंधर के महितपुर मे पुलिस ने हथियारों के साथ अमृतपाल के समर्थकों को गिरफ्तार किया। सैकड़ों की संख्या में पुलिस वालों ने इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया था। दरअसल पुलिस ने पूर्व सूचना के आधार पर पहले से ही घेराबंदी कर रखी थी। सूत्रों के मुताबिक करीब 5 टीमें अमृतपाल को तलाशने में जुटी हैं। इसके साथ ही पंजाब में कई जगहों पर इंटरनेट को बंद कर दिया गया है। गिदड़बाहा में भी का इंटरनेट बंद है। संगरूर जिले में भी इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। संगरूर पंजाब के सीएम भगवंत मान का जिला है। फिलहाल अब पूरे पंजाब में रविवार दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने की घोषणा की गई है।

अमृतसर जालंधर हाईवे पर भी पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला जालंधर के मेहतपुर थाने में ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी अमृतपाल के साथियों को पुलिस ने किया हिरासत में लिया है।

बता दें कि 7 जिलों की पुलिस अमृतपाल सिंह का पीछा कर रही थी। खबर अमृतपाल के भी साथ में होने की थी। बताया जा रहा है कि हथियारों के साथ करीब आधा दर्जन अमृतपाल के हथियारबंद समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमृतपाल सिंह पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

About Post Author