पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद चौथा गाना ‘चोरनी’ का ऑडियो रिलीज हो गया है। कल सुबह वीडियो जारी किया जाएगा। रैपर डिवाइन (DIVINE) ने इसे जारी किया है। जिसे 2 घंटे में यूट्यूब पर 2 लाख लोग देख चुके हैं। नए गीत में मूसेवाला का पुराना ही अंदाज नजर आया है।
दरअसल यह गाना DIVINE के ऑफिसियल चैनल पर रिलीज़ किया गया है। सिद्धू मूसेवाला और DIVINE को चाहने वाले गाने पर जमकर प्यार बरसा रहे है। बता दें कि रैपर DIVINE ने इंस्टाग्राम के माध्यम से इस गाने की जानकारी चाहने वालों के साथ साझा की थी, जिसमे उन्होंने मूसेवाला के साथ अपनी फोटो भी शेयर की है।
हत्या के बाद सिद्धू मूसेवाला के गाने SYL, वार और मेरा ना फैंस के बीच आ चुके हैं। विवादों में आने के बाद SYL गाने को सरकार ने बैन कर दिया था। मूसेवाला का तीसरा गाना 7 अप्रैल 2023 को ‘मेरा ना’ लॉन्च हुआ था। जिसने एक घंटे में ही 20 लाख व्यूज मिले थे और 7 लाख लोगों ने गाने को लाइक किया और डेढ़ लाख के कमेंट्स आए। इस गाने में नाइजीरियिन रैपर बरना बॉय के लिरिक्स शामिल थे। मूसेवाला के परिवार का कहना है कि अभी 40 से 45 उनके गाने पेंडिंग पड़े हैं, जो उनके फैंस के बीच धीरे-धीरे लाए जाएंगे।