पुतिन बने रह सकते हैं 2036 तक रूस के राष्ट्रपति!

by Sachin Singh Rathore
0 comment

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐसा कानून पास किया जिससे वो 2036 तक सत्ता पर काबिज रह सकते हैं। इस कानून पर हस्ताक्षर करने से दो कार्यकाल और सत्ता पर रहने की अनुमति मिल गई।

पुतिन बने रह सकते हैं 2036 तक रूस के राष्ट्रपति!

रूस के संविधान के अनुसार रूस में कोई भी दो बार से ज़्यादा राष्ट्रपति नहीं बन सकता, इसलिए वे 2024 में राष्ट्रपति नहीं बन सकते थे। पिछले साल इसी कानून में संशोधन कराने के लिए जनमत संग्रह कराया गया था, वहां की जनता ने खुल कर इसका सपोर्ट किया था। उसके बाद संसद में इस पर मंजूरी मिल गई लेकिन व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि इस मामले पर 6 साल बाद बताएंगे कि वह इस पद के लिए दावेदार हैं या नहीं।

विपक्ष लगातार पुतिन पर सवाल खड़ा करता है कि व्लादिमीर पुतिन आजीवन तक राष्ट्रपति बनना चाहते है, इस बात से इनकार करते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।

अगर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2036 तक राष्ट्रपति बने रहते है तो वह तानाशाह जोसेफ़ स्टालिन से भी ज़्यादा समय तक सत्ता पर रहने वाले नेता बन जायेंगे।

बता दें कि सन 2000 में व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति पद कार्यभार संभाला था फिर वह 2008-12 तक रुस के प्रधानमंत्री रहे।पिछले दो दशकों से वह रूस की सत्ता में हैं।

About Post Author