Ram Rahim Parole: राम रहीम पैरोल पर फिर आया जेल से बाहर, जानें कितने दिनों के पैरोल पर है राम रहीम

by Priya Pandey
0 comment

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से जेल से बाहर आ गया है। शनिवार को गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर से पैरोल मिल गई है। राम रहीम पिछले 54 दिन में दूसरी बार जेल से बाहर आया है। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम कड़ी सुरक्षा के बीच उतर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम रवाना हो गया है। इस दौरान उसके साथ उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी मौजूद रही। राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है।मिली जानकारी के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम पैरोल के लिए अर्जी लगाई थी। दरअसल शाह सतनाम सिंह के जन्मदिन में शामिल होने के लिए गुरमीत राम रहीम ने 25 जनवरी को अर्जी लगाई थी। 25 जनवरी के भंडारे और सत्संग के लिए डेरामुखी ने जेल प्रशासन को आवेदन भेजा था और सिरसा आने की अनुमति मांगी थी, जिसके लिए मंजूरी दे दी गई है।

बता दें, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम साध्वी यौन शोषण, छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में 20 साल की सजा काट रहा है। राम रहीम अभी हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। इस सजा के दौरान राम रहीम कई बार पैरोल पर जेल से बाहर आ चुका है।

About Post Author