रेप और हत्या केस में राेहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम फिर जेल से बाहर आएगा। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत को 21 दिन की फरलो मंजूर कर ली गई है। गुरमीत राम रहीम सिंह हत्याओं और साध्वियों से रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। वो अगले हफ्ते तक एक बार फिर जेल से बाहर आ सकता है।बता दें कि 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद से अब तक राम रहीम कुल 7 बार जेल से बाहर आ चुका है। यह 21 महीने में 8ठी छुट्टी है। इसी साल जन्मदिन से पहले उसे 20 जुलाई को पैरोल मिली थी। तब वह 30 दिन के लिए बाहर आया था। पैरोल खत्म होने के बाद उसने फरलो की अर्जी लगाई थी। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह फरलो के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित अपने आश्रम में रहेगा।