महिला शक्ति अभियान के तहत गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं के साथ अपराध करने वालों को पुलिस और अभियोजन अधिकारी कड़ी पैरवी के बाद आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जा रही है।
नोएडा के सेक्टर-50 में रहने वाली एक किशोरी के साथ 2016 में एक व्यक्ति ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में लगातार सुनवाई चली गई थी। गुरुवार को सुनवाई के दौरान न्यायधीश विनीत चौधरी ने आरोपी शशि निवासी बुलंदशहर को सख्त सजा दी है। जिस समय शशि ने किशोरी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। उस समय आरोपी नोएडा में ही था।
विनीत चौधरी ने सुनवाई करते हुए पीड़िता के साथ बलात्कार करने के आरोप में आरोपी को 10 साल की कैद और 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। अगर आरोपी ने जुर्माना नहीं दिया तो उसकी सजा भी बढ़ जाएगी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महिलाओं को उनकी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
More Stories
एनपीसीएल ने ग्रेटर नोएडा के 84 बिल्डरों को थमाया नोटिस, निवासियों ने लगाया करोड़ों रूपये की धोखाधड़ी का अरोप
ग्रेटर नोएडा में स्थित सिगरेट के गोदाम में सुरक्षाकर्मी का गला काट कर बदमाशों ने की डकैती
एचसीएल और नोवरा ने चलाया रोहिल्लापुर में जागरूकता अभियान