केरल में 10 बांधों के संबंध में रेड अलर्ट, इडुक्की बांध के आसपास से लोगों को किया गया विस्थापित

by MLP DESK
0 comment

केरल: भारी और बाढ़ से जूझते राज्य में 10 बांधों के संबंध में रेड अलर्ट जारी किया गया है और इडुक्की बांध के गेट सुबह 11 बजे खोल दिए गए। इडुक्की चेरुथोनी बांध के शटर खुलने के बाद पानी पेरियार नदी में बह जाएगा।

 

Kerala floods/Reuters

 

केरल में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते इडुक्की बांध के जल स्तर में लगातार वृद्धि के बाद एहतियात के तौर पर मंगलवार को इसके द्वार खोल दिए जाएंगे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि 20 अक्टूबर से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत को प्रभावित करने की आशंका है और 20 से 22 अक्टूबर तक केरल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की भी आशंका है।

केरल के राजस्व मंत्री के राजन और राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने सोमवार को पठानमथिट्टा ज़िला कलेक्ट्रेट में वहां की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए हुई समीक्षा बैठक के बाद प्रेस वार्ता में कहा कि केरल में 10 बांधों के संबंध में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 

Kerala floods/reuters

 

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सोमवार को नदियों के किनारे रहने वाले लोगों से, जिनके बांध खोले जा रहे हैं, अधिक सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है।

राज्य में विभिन्न बांधों की वर्षा और जल स्तर के संबंध में स्थिति का आकलन करने के लिए दिन के दौरान आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा जारी सामान्य निर्देशों के मद्देनज़र बांधों को खोलने की घोषणा की गई है।

 

About Post Author