गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगी 1946 के नौसैनिक विद्रोह की झलकियां, महिला अधिकारी करेगी मार्चिंग दल का नेतृत्व

by Priya Pandey
0 comment

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी नई दिल्ली में होने वाली परेड की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार भारतीय नौसेना की झांकी में 1946 के नौसेना विद्रोह को प्रदर्शित किया जाएगा। जिसने देश के स्वतंत्रता संग्राम में बड़ा योगदान दिया था। इसके मार्चिंग दल का नेतृत्व एक महिला अधिकारी करेगी। झांकी में नौसेना की थीम ‘युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय और एकजुट’ का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

आपको बता दें की आंचल शर्मा को नौसेना के मार्चिंग दल का नेतृत्व करने के लिए चयन किया गया है। इस बारे में उन्होंने कहा कि यह वास्तव में सम्मान की बात है, दल का उत्साह और ऊर्जा अद्वितीय है। बयान में आगे कहा, हमारा देश स्वतंत्रता के 75 वर्ष को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मना रहा है, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नौसेना के योगदान का झांकी में विशेष पूर से उल्लेख किया जाएगा।

मेक इन इंडियाका भी होगा झांकी में उल्लेख

लेफ्टिनेंट मयंक भागौर ने इसे लेकर कहा कि झांकी का अग्रिम हिस्सा 1946 के नौसैनिक विद्रोह को प्रदर्शित करेगा, यह ऐसी घटना थी जिसने भारत के आजादी के लिए संघर्ष में योगदान दिया था। झांकी का पिछला हिस्सा भारतीय नौसेना की ‘मेक इन इंडिया’ के तहत शुरू की गई पहलों का प्रदर्शन करेगा। वहीं, मध्य में हल्के युद्धक विमानों के साथ स्वदेशी विमान वाहक पोत  विक्रम का मॉडल होगा।

बयान में कहा गया कि परेड में इसके 72 व्यक्तियों के बैंड की अगुवाई मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर म्यूजिशियन और ऑनरेबल सब लेफ्टिनेंट विन्सेंट जॉनसन करेंगे। जॉनसन 18वीं बार गणतंत्र दिवस परेड में शिरकत करेंगे। वह ड्रम मेजर के तौर पर नौसेना के बैंट का नेतृत्व करेंगे।

About Post Author