ऋषभ पंत चोट की वजह से 6 सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन पंत को बैटिंग के दौरान चोट लगी थी। अब वह इस सीरीज में आगे नहीं खेल पाएंगे। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत के दाएं पैर की अंगूठे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। पंत को डॉक्टर ने लगभग डेढ़ महीने आराम करने की सलाह दी है। भारत को पंत चोटिल होने से बहुत बड़ा झटका लगा है। पंंत इस सीरीज में शानदार बैटिंग कर रहे थे।
चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन क्रिस वोक्स की गेंद पर वह चोटिल हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके दाहिने पैर की अंगुली में फ्रैक्चर हुआ है। स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखा है और डॉक्टर्स के अनुसार पंत को कम से कम छह हफ्ते आराम करना होगा। जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। 68वें ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत चोटिल हुए। क्रिस वोक्स की के इस ओवर की चौथी गेंद पर ऋषभ पंत रिवर्स स्वीप खेलना चाहते थे। लेकिन वह गेंद को सही से कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद बल्ले से मिस होकर सीधे उनके पैर पर जाकर लगी। पंत इसके बाद काफी देर तक दर्द से कराहते हुए नजर आए। चोट लगने के बाद तुरंत बाद ही फिजियो मैदान के अंदर आए और उन्होंने काफी देर तक उनसे बात की। बाद में एम्बुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी चोट का स्कैन कराया गया. गेंद लगने के बाद पंत के पैर में सूजन आ गई और खून निकलने लगा। वह पैर पर भार नहीं दे पा रहे थे।

