अमृतसर में अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान का रोड शो

by Priya Pandey
0 comment

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड जीत मिला है। पार्टी ने 117 में 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। प्रचंड जीत के बाद मनोनीत सीएम भगवंत मान अरविंद केजरीवाल आज अमृतसर में रोड शो कर रहे हैं। सड़क पर दोनों ओर लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। पूरी माल रोड पर पैर रखने की जगह नहीं है। आप वर्कर हाथों में तिरंगा और आप का झंडा लिए हुए हैं। मेरा रंग से बसंती चोला के गीत पर वंदेमातरम के नारे लग रहे हैं। रोड शो में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद हैं। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे, यहां माथा टेका। इसके बाद जलियांवाला बाग, श्री दुर्ग्याणा मंदिर भी पहुंचे।

अरविंद केजरीवाल सीएम चेहरा भगवंत मान के साथ अमृतसर में रोड शो कर रहे हैं। देशभक्ति के गीतों के साथ वह पंजाब के लोगों का धन्यवाद जता रहे हैं। पोस्टरों में धन्यवाद पंजाब लिखा है। बड़ी तादाद में लोग भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को देखने पहुंचे और रोड शो के साथ हजारों लोगों का हुजूम चल रहा है। लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा रोड शो है।  विजय मार्च में आम आदमी पार्टी के सभी विधायक शामिल हैं।

इससे पहले मान ने कहा कि हम गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं, वहां हमारे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी भी पहुंचेंगे। संगरूर से अमृतसर के लिए रवाना होने के दौरान भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने हमें बहुत प्यार और इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने मुझ पर और पार्टी पर जो यकीन किया है हम उसे पूरा करेंगे।

आपको बता दें की एयरपोर्ट पहुंचने पर केजरीवाल का भगवंत मान, राघव चड्ढा, मेयर करमजीत सिंह रिंटू, सुनाम के नवनिर्वाचित विधायक अमन अरोड़ा ने स्वागत किया। इसके बाद सभी नेता सीधे श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शनों के लिए रवाना हुए। श्री हरिमंदिर साहिब में अरविंद केजरीवाल का बोले सो निहाल के जयकारों से स्वागत किया गया। आप लीडरशिप ने मीडिया बाइट से मना कर दिया। कहा कि रोड शो से पहले वहीं पर संबोधित करेंगे।

About Post Author