रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए दी। रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा है कि वो एसिम्पटॉमेटिक हैं। उन्होंने लिखा है कि परिवार में बाकी सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद उनकी पत्नी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने सभी चुनावि कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
प्रियंका गांधी को चुनाव प्रचार के लिए असम जाना था। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने ट्वीट किया है कि हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।
प्रियंका गांधी ने ट्वीटर पर वीडियो संदेश भी जारी किया है।
हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूँ pic.twitter.com/B1PlDyR8rc
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 2, 2021