रोहित शेट्टी ने अपने जन्मदिन पर पुलिस स्टेशन का किया उद्घाटन, मुंबई पुलिस कमिश्नर भी रहे मौजूद

by Priya Pandey
0 comment

डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने आज अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। दरसल, उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर मुंबई के जुहू में एक नए पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ मुंबई पुलिस के कमिश्नर विवेक फनसालकर और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

फिल्म क्रिटिक रमेश बाला के मुताबिक, रोहित शेट्टी ने इस पुलिस स्टेशन के निर्माण के लिए कुछ आर्थिक योगदान भी दिया है। उद्घाटन के दौरान रोहित ने माथे पर टीका भी लगाया हुआ है, इसने अनुमान लगाया जा सकता है पुलिस स्टेशन का उद्धाटन पूरे विधि विधान से किया गया है। इस दौरान उन्होंने  पुलिस कर्मियों के साथ फोटो भी क्लिक कराया।

आपको बता दें की इंडियन पुलिस फोर्स वेब सीरीज के जरिए वो पहली बार किसी वेब सीरीज का डायरेक्शन कर रहे हैं। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड एक्टर के तौर पर दिखाई देंगे। इसके अलावा इसमें शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय भी नजर आएंगे। ये ओटीटी फ्लेटफॉर्म ‘अमेजन प्राइम’ पर रिलीज होगी।

About Post Author