रूसी सेना की कीव में एंट्री, रूस के रक्षा मंत्रालय ने जारी किया वीडियो

by Priya Pandey
0 comment

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 9 दिनों से युद्ध जारी है। यूक्रेन पर रुस के हमले के बाद हालात दिन पर दिन बदत्तर होते जा रहे हैं। इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

यूक्रेन की राजधानी कीव में घुसी रूसी सेना

यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस की सेना घुस गई है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने ये दावा किया है और इसको लेकर वीडियो जारी किया है। वीडियो में रूसी टैंक देखे जा रहे हैं। रूस के इस दावे के बाद अब ये तय है कि कीव पर कब्जे की लड़ाई तेज़ हो सकती है। रूस का कहना है कि कीव के बाहरी इलाके में रूसी सेना की एंट्री हो गई है।

कीव की तरफ बढ़ता 64 KM लंबा रूस का काफिला

यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ रूस का काफिला लगातार बढ़ता जा रहा है। 64 किलोमीटर लंबा रूस का सैन्य काफिला देखा जा सकता है।

यूक्रेन के परमाणु प्लांट पर रूस का कब्जा

जैपेरोजाई परमाणु प्लांट में लगी आग बुझा दी गई है और उस पर रूसी सैनिकों ने कब्जा कर लिया है। इससे पहले आज सुबह रूसी सैनिकों ने जैपेरोजाई परमाणु प्लांट पर हमला किया था, जिसके बाद वहां आग लग गई थी।

About Post Author