सूमी शहर पर रूस की एयरस्ट्राइक, 22 लोगों की मौत

by Priya Pandey
0 comment

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 14वां दिन है। रूस के हमले झेल रहा यूक्रेन अब बेहद मुश्किल हालात से गुजर रहा है। हर तरफ तबाही का मंजर है। हमले के बाद लाखों लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। जिसके बाद कई पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध भी लगाए हैं।

वहीं, रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यूक्रेन के सूमी में देर रात रूस की ओर से की गई एयरस्ट्राइक में कम से कम 22 लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक, इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।

कीव में हवाई हमले को लेकर बड़ा अलर्ट

रूस के यूक्रेन पर हमले लगातार जारी है। इसी बीच रूस के हमले को देखते हुए कीव और उसके आसपास के इलाके में हवाई अलर्ट घोषित किया गया है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों से जल्द से जल्द बंकरों में जाने की अपील की गई है।

इस बीच कोका-कोला कंपनी ने रूस में अपने उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार अमेरिका ने यूक्रेन के लिए रूस निर्मित लड़ाकू विमान देने के पोलैंड के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

 

About Post Author