यूक्रेन के विदेश मंत्री का बड़ा दावा, रूस ने 3 लाख नागरिकों को बनाया बंधक

by Priya Pandey
0 comment

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज 13वां दिन है। युद्ध रोकने को लेकर दोनों देशों के बीच बेलारूस में हुई तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही है। जंग से यूक्रेन के अलग अलग हिस्सों में हालात बदतर होते जा रहे हैं। वहीं, इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने 3 लाख नागरिकों को बंधक बनाने का दावा किया है।

दरसल, यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने ट्वीट कर कहा, ‘रूस ने मारियुपोल में 300000 नागरिकों को बंधक बनाया है। रूस आईसीआरसी मध्यस्थता के साथ समझौतों के बावजूद भी मानवीय निकासी को रोकता है। रूस की करतूत की वजह से कल एक बच्चे की मौत हो गई थी!’

आपको बता दें कि यूक्रेन में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। यूक्रेन के अलग अलग शहरों पर रूसी हमले लगातार जारी हैं। रूस यूक्रेन के रिहायशी इलाकों को लगातार निशाना बना रहा है। इससे हजारों लोग शहर छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। उधर, खारकीव में रूस और यूक्रेन की सेना में जबरदस्त जंग जारी है। रूसी हमले से खारकीव में अल्बानिया का काउंसलेट तबाह हो गया है। बता दें कि अल्बानिया नाटो का सदस्य है। खारकीव के 80 फीसदी नागरिक शहर छोड़कर जा चुके हैं। खारकीव की सिलिकन वैली खंडहर वैली में तब्दील हो गया है। युद्ध रोकने को लेकर दोनों देशों के बीच बेलारूस में तीसरे दौर की बातचीत भी हुई लेकिन उस बातचीत का कोई परीणाम नहीं आया।

About Post Author