रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर की युद्ध की घोषणा,यूक्रेन की राजधानी कीव पर दागे जा रहे मिसाइल

by MotherlandPost Desk
0 comment

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज यूक्रेन में ‘सैन्य अभियान’ की घोषणा कर दी। उन्होंने यूक्रेन की सेना से हथियार डालने का आह्वान किया। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में (विशेष मिलिट्री ऑपरेशन की) हमारी योजनाओं में यूक्रेन के क्षेत्र पर कब्जा करना शामिल नहीं है।

यूक्रेन में लगा मार्शल लॉ 

रूसी सेना के घुसने के बीच यूक्रेन ने अपने यहां मार्शल लॉ लगा दिया है।मार्शल लॉ में चीजें डायरेक्ट मिलिट्री कंट्रोल में चली जाती हैं।

वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन के यूक्रेन में ‘मिलिट्री ऑपरेशन’ की घोषणा के बाद यूक्रेन में राजधानी कीव समेत कुछ इलाकों में धमाके सुनाई दिए।

यूक्रेन इसमें खुद की रक्षा करेगा और जीतेगा-यूक्रेन

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि पुतिन ने पूर्ण पैमाने पर आक्रमण करना शुरू कर दिया है। शांतिपूर्ण यूक्रेन पर हमला हुआ है। यह आक्रामकता का युद्ध है। यूक्रेन इसमें खुद की रक्षा करेगा और जीतेगा।

अमेरिका ने रूस को चेताया 

वहीं इन सारे घटनाक्रम पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इस हमले से होने वाली मौतों और तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार है। अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट और निर्णायक तरीके से जवाब देंगे। दुनिया इसके लिए रूस को जवाबदेह ठहराएगी। अमेरिका भी कई दिनों से रूस का विरोध कर रहा यूक्रेन पर रूस के इस रवैये का।

चीन ने भी दी प्रतिक्रिया 

यूक्रेन पर रूस की कार्रवाई पर चीन की प्रतिक्रिया भी आई है। UN में चीनी राजदूत Zhang Jun ने कहा कि संयम बरतकर टेंशन को ज्यादा बढ़ने से रोकना चाहिए।

 

About Post Author