Sakshi Murder Case: साक्षी हत्याकांड में साहिल के खिलाफ 640 पेज की चार्जशीट दाखिल

by Priya Pandey
0 comment

दिल्ली के साक्षी हत्या केस में पुलिस ने बुधवार को आरोपित साहिल खान के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 16 साल की नाबालिग लड़की के हत्या के आरोपित के खिलाफ 640 पेज की फाइनल चार्जशीट दाखिल की गई। घटना के कई सीसीटीवी वीडियो सामने आए थे। इसमें साहिल लगातार चाकू मारते दिखाई दे रहा था। अब साक्षी के परिवार को जल्द इंसाफ मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

उसके शरीर में कई हड्डियाँ टूटी हुई हालत में पाई गई हैं। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि साहिल ने इतने क्रूर तरीके से साक्षी पर हमला किया था कि नाबालिग के आंत सहित कई आंतरिक अंग बाहर आ गए।

बता दें कि 28 मई को दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल खान ने नाबालिग की कई बार चाकू मारकर हत्या कर दी थी और उसके सिर को एक बड़े पत्थर से कुचल दिया था। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने 29 मई को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार किया था। साक्षी को 20 से ज्यादा बार चाकू मारा गया था। इसके बाद भी साहिल का जी नहीं भरा और उसने सीमेंट के स्लैब से उसे कुचल दिया। मौके पर ही साक्षी की मौत हो गई थी। उसके शरीर पर चोट के 34 निशान पाए गए। खोपड़ी बुरी तरह कुचली हुई थी। आरोपी साहिल (20) को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया था।

About Post Author