सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, घर में घुसकर मारने का मिला मैसेज

by Priya Pandey
0 comment

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ने वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर भाईजान को घर में घुसकर जान से मारने और कार को बम से उड़ाने का मैसेज भेजा है। पुलिस ने उस अंजान शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

घटना के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने एएनआई के हवाले से इस घटना की जानकारी दी है। आगे की जांच जारी है। पिछले कुछ साल से सलमान खान को धमकियों मिलने का सिलसिला जारी है।

बता दें कि 8 नवंबर 2024 को भी सलमान को मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम के जरिए धमकी भरी कॉल की गई थी। इसके बाद वर्ली पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कथित तौर पर धमकी भरे संदेश में एक गाने का जिक्र था जिसमें सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई दोनों का जिक्र करते हुए चेतावनी दी गई थी कि गीत लिखने वाले को एक महीने के भीतर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वहीं बीते साल 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक से आए दो शूटर्स ने पांच राउंड फायरिंग की थी। इस गोलीबारी में एक गोली सलमान के घर की दीवार पर भी लगी थी। एक गोली सलमान के घर पर लगे नेट को चीरती हुई अंदर लगी थी। फायरिंग करने के बाद हमलावर बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे।

About Post Author