इस समय की बड़ी खबर सामने आ गई है। उत्तर प्रदेश शासन लंबे समय के बाद छठी से लेकर 8 तक की क्लेस को शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश शासन ने सभी स्कूलों को स्कूल खोलने से पहले जरूरी गाइडलाइन जारी की है। जिसको करना अनिवार्य हैं। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के बाद प्रदेश के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल खोलने की तैयारी में लगे हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शासन ने छठी क्लास से लेकर आठवीं क्लास तक के सभी छात्रों को के लिए स्कूल खोलने का आदेश दे दिया है। आदेश मिलने के बाद प्राइवेट और सरकारी स्कूल सैनिटाइजेशन का काम कर रहे हैं। पूरे स्कूल का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। यहां तक की स्कूलों की बस में भी सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।

गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई का कहना है कि शासन की ओर से गाइडलाइन जारी होने के बाद सभी स्कूलों को भेज दी गई है। कोविड-19 का पालन करते हुए सभी स्कूल खुलेंगे। स्कूलों को सैनिटाइजेशन और क्लास रूम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कम से कम बच्चों को बैठाया जाएगा।
More Stories
ग्रेटर नोएडा वेस्ट – श्री राधा स्काई गार्डन के निवासियों का शांतिपूर्ण धरना दूसरे सप्ताह भी जारी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: पंचशील ग्रीन्स-2 के निवासियों ने किया बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, जाने क्या थी वजह !
मुंबई की तर्ज पर नोएडा में बनेगी फाइनेंस सिटी, जानिए पूरा प्रोजेक्ट