मणिपुर विधानसभा चुनाव: 22 विधानसभा सीटों पर आज डाले जाएंगे वोट

by Priya Pandey
0 comment

मणिपुर में दूसरे चरण का मतदान 5 मार्च को होगा। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। आज 22 विधानसभा सीटों के अलावा पहले चरण की 5 विधानसभा सीटों के 5 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान भी होंगे।

मणिपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान 5 मार्च को होने हैं। छह जिलों की 22 विधानसभा सीटों पर मतदाता 92 उम्मीदवारों का भविष्य वोट डालकर तय करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम चार बजे तक चलेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 के सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 1247 मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए सभी बंदोबस्त कर लिये गये हैं। दूसरे चरण के चुनाव में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके ओ इबोबी सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री गैखंगम गंगमेई भी मैदान में हैं। दोनों कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

दूसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है उनमें पहाड़ी क्षेत्र की 11 विधानसभा सीटों भी हैं, जहां पर नगा जनजाति का बाहुल्य है। इन सीटों पर कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। वहीं, चुनाव आयोग ने पहले चरण की 5 विधानसभा सीटों के 5 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के लिए आदेश दिया है। आयोग ने संबंधित रिटर्निग अधिकारियों द्वारा प्राप्त तथ्यों और सूचनाओं के आधार पर इसकी सिफारिश की थी। ये मतदान केंद्र कुंद्राकपम, सैतू, थनलोन, हेंगेल्प और चूड़चंदपुर विधानसभा क्षेत्रों में हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मणिपुर नगा हिल इस बार के चुनाव में महत्वपूर्ण रोल अदा करने जा रही है।

About Post Author