गौतम बुद्ध नगर में 31 जनवरी 2021 तक धारा 144 लागू कर दी गई है। यह आदेश गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस उपायुक्त कानून और व्यवस्था आशुतोष द्विवेदी ने लागू किया है। आईपीएस आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के आयोजन पर दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होने वाला है। इसको देखते हुए गौतम बुद्ध नगर पुलिस से व्यक्तियों का आना जाना होगा। गौतम बुद्ध नगर में भी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होने वाला है।
उन्होंने बताया कि, उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी जिले में भ्रमण होना है। ऐसी स्थिति में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उचित किया जाना आवश्यक है। ऐसे में असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा अशांति फैलाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए जिले में 31 जनवरी 2020 तक धारा 144 लागू कर दी गई है।
आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि, इस दौरान कोई भी व्यक्ति ड्रोन का संचालन नहीं कर सकता है। कोई भी व्यक्ति बिना प्रशासन और पुलिस की इजाजत के धरना प्रदर्शन नहीं कर सकता है। ऐसा करने पर उन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कोई भी व्यक्ति ना तो कोई जुलूस निकाल सकता है और ना ही कोई सड़क को जाम कर सकता है। 31 जनवरी तक कोई भी व्यक्ति सड़क पर लाठी डंडा या किसी भी घातक वस्तु को लेकर नहीं चल सकेगा।
More Stories
ग्रेटर नोएडा वेस्ट – श्री राधा स्काई गार्डन के निवासियों का शांतिपूर्ण धरना दूसरे सप्ताह भी जारी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: पंचशील ग्रीन्स-2 के निवासियों ने किया बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, जाने क्या थी वजह !
मुंबई की तर्ज पर नोएडा में बनेगी फाइनेंस सिटी, जानिए पूरा प्रोजेक्ट