पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने मंगलवार सुबह एक बच्ची को जन्म दिया। ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल में सीमा ने सुबह 4 बजे बेटी को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। बता दें की सीमा हैदर 2023 में अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास पाकिस्तान से भारत आई थीं। तब से सुर्खियों में रही हैं। उनके प्रेम और संघर्ष की कहानी को लेकर देशभर में चर्चा होती रही है। सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद सचिन और उनका परिवार उन्हें ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की देखरेख में मंगलवार तड़के 4 बजे उन्होंने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। परिवार का कहना है कि जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वह बेटी के जन्म से वे बहुत खुश हैं। सचिन और सीमा ने अभी तक अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार वह जल्द ही एक पारिवारिक समारोह में बच्ची का नामकरण करेंगे।
सीमा हैदर के अधिवक्ता ने पहले ही कहा था कि उनकी बेटी को भारतीय नागरिकता दिलाई जाएगी। सीमा, जो पाकिस्तान के सिंध प्रांत की निवासी हैं, को भारत आने के बाद कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्हें जमानत मिल गई। गौरतलब है कि सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। 2023 में वे अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत आईं और अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में बस गईं।