शाहिद कपूर-कृति सैनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कर ली अंधाधुन कमाई

by Priya Pandey
0 comment

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने शनिवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। पहले दिन 6 करोड़ 70 लाख रुपए कमाने के बाद इस फिल्म की कमाई में शनिवार को 40% की ग्रोथ आई। शनिवार को इसने 9 करोड़ 50 लाख रुपए का बिजनेस किया।इसके साथ ही दो दिन में फिल्म का टोटल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 16 करोड़ 20 लाख रुपए हो चुका है। जहां शनिवार को इसकी ओवरऑल हिंदी ऑक्यूपेंसी 22.16% रही। वहीं चेन्नई में इसकी ऑक्यूपेंसी सबसे ज्यादा 65% रही। इसके अलावा इसने बेंगलुरू, हैदराबाद और पुणे में भी अच्छा परफॉर्म किया है।

वहीं ग्लोबली भी यह फिल्म बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। यह शाहिद की अब तक की सबसे बड़ी ओवरसीज ओपनर बनी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ओवरसीज 700K यूएस डॉलर यानी 5 करोड़ 81 लाख रुपए का कलेक्शन किया है।

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद और कृति के अलावा धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

About Post Author