महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने तीसरी सूची जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी ने 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पार्टी ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को टिकट दिया है। इसमें शरद पवार गुट ने अणुशक्ति नगर से फहाद अहमद को उम्मीदवार बनाया है।फहाद अहमद सपा में थे, लेकिन अब उन्होंने एनसीपी शरद पवार का दामन थाम लिया है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं जब राहुल गांधी मुंबई में एक पदयात्रा पर निकले थे तब भी स्वरा भास्कर शामिल हुई थीं तब उनके लड़ने की चर्चाएं सामने आई थीं।
इसी के साथ कुल उम्मीदवारों की संख्या 76 हो गई है। शरद पवार की एनसीपी ने पहली सूची में 45 और फिर दूसरी सूची में 22 कैंडिडेट का ऐलान किया था। महाविकास आघाडी की तीनों घटक दलों के 90-90 सीटों पर लड़ने की संभावना है। बाकी की 18 सीटों सहयोगियों में बांटी जाएंगी। ऐसे में एनसीपी (शरदचंद पवार) की तरफ से 14 और कैंडिडेट घोषित किए जाने बाकी हैं। स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद के समर्थन में सुप्रिया सुले ने अणुशक्ति नगर में एक सभा को संबोधित किया था। इसमें फहाद बारिश के दौरान छाता पकड़े हुए थे। तब उन्होंने ट्रोल किया गया था। तब स्वरा भास्कर ने लिया था कि उनके पति जेंटलमैन हैं। फहाद अहमद छाते के जरिए सुप्रिया सुले को भीगने से बचाने की कोशिश कर रहे थे।
तीसरी लिस्ट में इन 9 उम्मीदवारों को मिला टिकट
1. करंजा – ज्ञायक पटणी
2. हिंगणघाट – अतुल वांदिले
3. हिंगणा – रमेश बंग
4. अणुशक्तीनगर – फहाद अहमद
5. चिंचवड – राहुल कलाटे
6. भोसरी – अजित गव्हाणे
7. माझलगाव – मोहन बाजीराव जगताप
8. परळी – राजेसाहेब देशमुख
9. मोहोल – सिद्धी रमेश कदम