ग्रेटर नोएडा में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गोली चली है। इस आपसी रंजिश में दो लोगों की मौत हो गई है। वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। जिसको इलाज के लिए गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में स्थित गिरधरपुर गांव में देवेंद्र और भूरा के बीच में रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर ही सोमवार की सुबह देवेंद्र और भूरा पक्ष के लोगों में विवाद हुआ। इस विवाद के बीच देवेंद्र के लोगों ने सोमवार की सुबह फायरिंग करते हुए भूरा के परिजन प्रेम, सेलक और अमित को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया है।

उन्होंने बताया कि इस फायरिंग में गोली लगने से अमित और सेलक की मौत हो गई है। वही प्रेम को गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि इस विवाद में पहले पुलिस को कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विवाद रास्ते को लेकर चल रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल और अधिकारी गांव में पहुंच गए हैं। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
More Stories
वर्क फ्रॉम होम कल्चर के बढ़ने से बढ़े रीढ़ की हड्डियों में दिक्क्त के मामले, क्या है उपाय?
गौतम बुद्ध नगर जिला जेल में महिला होमगार्ड के पास मिला मोबाइल, कैदी का …
बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वाले लोगों पर चला पुलिस का डंडा, 6006 लोगों से
ग्रेटर नोएडा पुलिस और शातिर लुटेरों में मुठभेड़, दो लाख की लूट करने वाले बदमाश को लगी गोली
गौतम बुद्ध नगर में कोरोना ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, आज 225 नए मरीज आए, जिला प्रशासन परेशान