राज्य-शहर

Sikkim: सिक्किम में भयानक हिमस्खलन, 6 की मौत, करीब 150 टूरिस्ट फंसे

मंगलवार को सिक्किम में भयानक हिमस्खलन हुआ है। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 150 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है। 70 से 80 पर्यटकों के बर्फ के नीचे दबे होने की संभावना भी जताई जा रही है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। मार्ग पर बचाव अभियान जारी है। गंभीर रूप से घायल 30 पर्यटक शामिल हैं। सोनम तेनजिंग भूटिया आईजी चेकपोस्ट के मुताबिक उन सभी को एसटीएनएम और मणिपाल में स्थानांतरित कर दिया गया है। घटना दोपहर लगभग 12:20 बजे हुई। वहीं, फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया। उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को बचाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही राहत अभियान शुरू कर दिया गया है. सिक्किम पुलिस के साथ ही भारतीय सेना, तास, पर्यटन विभाग के अधिकारी और ड्राइवर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। दरअसल, यात्रियों को पास केवल 13 मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक जबरदस्ती 15 मील की ओर जा रहे हैं. यही वजह है कि ज्यादातर पर्यटक फंस गए हैं।

Priya Pandey

Recent Posts

Chandu Champion Trailer: चंदू चैंपियन का ट्रेलर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

चंदू चैंपियन का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फैंस को इसका लंबे समय…

3 hours ago

श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के निवासियों ने लगातार दूसरे सप्ताह बिल्डर के खिलाफ खोला मोर्चा

श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है जिसकी मांग एवं…

9 hours ago

आतिशी ने स्वाति मालिवाल पर लगाए गंभीर आरोप, ‘कई महीनों से BJP के संपर्क में थी स्वाति’

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में पलटवार किया है।…

10 hours ago

स्‍वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले में बिभव कुमार गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने CM आवास से किया गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस…

12 hours ago

अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे AAP सांसद राघव चड्‌ढा

AAP सांसद राघव चड्‌ढा भी शनिवार को अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके घर पहुंचे हैं।…

13 hours ago

रायबरेली की जनता से सोनिया गांधी ने राहुल को लेकर की भावुक अपील, ‘मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं..’

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली की जनता को संबोधित किया।…

1 day ago