दादरी विधायक तेजपाल नागर का घेराव करते समय एक्सप्रेसवे को जाम करने वाले सुखबीर खलीफा समेत 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज

by MLP DESK
0 comment

मंगवलार को किसान नेताओं ने दादरी के विधायक तेजपाल नागर का घेराव किया था। इस मामले में पुलिस ने सुखबीर खलीफा समेत 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि, किसानों के इस प्रदर्शन के कारण एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया था। जिसमें काफी एम्बुलेंस भी फंस गई थी। यह प्रदर्शन नोएडा के 81 गांव के किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कर रहे है।

 

 

मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के थाना क्षेत्र नालेज पार्क के अंतर्गत किसान संगठन नेता सुखबीर खलीफा द्वारा अपने साथियों सहित जीरो प्वाइंट एक्सप्रेसवे पर धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन करते हुए जाम लगाया हुआ था। जिस कारण यातायात पूर्ण रूप से प्रभावित हो रहा था। कई एम्बुलेंस जाम में काफी देर तक फंसी रहीं थी। जिस कारण एम्बुलेंस में जा रहे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में हुए विलम्ब से उनकी जान को खतरा हो गया।

इस सूचना पर तत्काल उच्च अधिकारी द्वारा पुलिस बल के मौके पर जाकर जाम को खुलवाया गया और अनावश्यक रूप से जाम लगाकर यातायात बाधित करने और धारा 144 का उल्लंघन करने पर थाना नालेज पार्क पुलिस द्वारा सुखवीर खलीफा और इसके 28 साथी नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ कई धाराओ में एफआइआर दर्ज हुई है।

About Post Author