सोमवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने गौतम बुद्ध नगर के महिला थाना का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान महिला थाना प्रभारी निरीक्षक मनु चौधरी, उप-निरीक्षक अंजलि तिवारी समेत काफी महिला पुलिसकर्मी और अन्य महिला पुलिस स्टाफ उपस्थित रही है।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने इस दौरान थाने में रखे सभी दस्तावेज की जांच पड़ताल की और थाने के कोने-कोने पर अच्छी तरह जांच की। इस दौरान सुषमा सिंह ने थाने में मौजूद सभी कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
जिस समय सुषमा सिंह ने औचक निरीक्षण किया। उस समय उप-निरीक्षक अंजलि तिवारी थाने में घरेलू विवाद के प्रकरण में एक काउंसलिंग कर रही थी। उसी दौरान अचानक सुषमा सिंह मौके पर पहुंची। सुषमा सिंह ने थाने में महिला उत्पीड़न और घरेलू विवाद से संबंधित पीड़िता के लिए काउंसलिंग के महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
More Stories
ग्रेटर नोएडा वेस्ट – श्री राधा स्काई गार्डन के निवासियों का शांतिपूर्ण धरना दूसरे सप्ताह भी जारी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट: पंचशील ग्रीन्स-2 के निवासियों ने किया बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, जाने क्या थी वजह !
मुंबई की तर्ज पर नोएडा में बनेगी फाइनेंस सिटी, जानिए पूरा प्रोजेक्ट