उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा हुआ है। देहरादून-दिल्ली हाईवे पर बैंकट हॉल के बाहर चढ़त होते के समय एक अज्ञात वाहन ने बारातियों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। जिसमें एक बराती की मौत हो गई और 13 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनको इलाज के लिए मेरठ के अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। यह हादसा उस समय हुआ, जब दुल्हन कार की सनरूफ से डांस कर रही थी।
यह मामला मुजफ्फरनगर की नई मंडी थाना क्षेत्र का है। सिखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले अंशुल की शादी हेमा से हो रही थी। मंगलवार को धूमधाम से सभी काम ठीक चल रहा था। रात करीब 1:10 पर दुल्हन हेमा बैंकट हॉल के बाहर पहुंची थी। दुल्हन ब्यूटी पार्लर से बैंकट हॉल जा रही थी। तभी बैंकट हॉल के बाहर चढ़त हो रही थी। बाराती डांस कर रहे थे। उसी दौरान बरातियों को दुल्हन की गाड़ी होकर दुल्हन से डांस करने को कहा।
दुल्हन हेमा गाड़ी के सनरूफ से निकलकर बारातियों के साथ डांस करने लगी। उसी दौरान एक तेज रफ्तार में आई काले रंग की स्विफ्ट कार ने दुल्हन के साथ डांस कर रहे लोगों को कुचल दिया। कुछ ही पलों में सारी हंसी खुशी मातम में बदल गई। इस हादसे में 51 साल के व्यक्ति की मौत हो गई और बाकी 13 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
More Stories
एचसीएल और नोवरा ने चलाया रोहिल्लापुर में जागरूकता अभियान
दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक शातिर लुटेरे को लगी गोली
नोएडा प्राधिकरण में काम करने वाले व्यक्ति का शव बंद पड़े फ्लैट में मिला, काफी समय पहले हो चुकी थी मौत