पंजाब में आज नगर निगम चुनाव का परिणाम सामने आया है। परिणाम में कांग्रेस ने सभी पार्टियों की मिट्टी पलीत कर दी है। कांग्रेस के सामने किसी की भी नहीं टिकी है। चुनाव में कांग्रेस ने आज सात निगम और 109 नगर परिषद सीटों पर धमाकेदार जीत हासिल की है।
पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को एसएएस नगर निगम के दो मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान अनियमितताओं की रिपोर्ट मिलने के बाद 17 फरवरी को पुनर्मतदान कराने के आदेश दिये। ये पटियाला जिले में पटरान और समाना की नगरपालिका परिषदों के तीन मतदान केंद्रों से अलग है, जहां 14 फरवरी को ईवीएम खराब होने की खबरों के बाद मंगलवार को मतदान हुआ था। आयोग ने इन बूथों में पहले हुए मतदान को समाप्त करने की घोषणा की और इन दोनों बूथों पर 17 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान करने का आदेश दिया है।
एसएएस नगर के पूरे नगर निगम के लिए मतगणना 18 फरवरी को होगी। कुछ स्थानों पर झड़पों की घटनाओं के बीच रविवार को पंजाब में 100 से अधिक नागरिक निकायों के चुनावों में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई मोहाली जिले के खार नगरपालिका परिषद के वार्ड नंबर 24 से चुनाव हार गए है।
कांग्रेस ने अबोहर, मोगा, कपूरथला और होशियारपुर नगर निगम में जीत दर्ज की है। हालांकि मोगा कांग्रेस के विधायक की पत्नी हरजोत कमल मोगा नगर निगम के वार्ड नंबर 1 से 151 वोटों से हार गई हैं। होशियारपुर में भाजपा के पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद की पत्नी चुनाव हार गई हैं। होशियारपुर भाजपा के केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश का निवार्चन क्षेत्र है।
शिरोमणि अकाली दल ने मजीठा नगर परिषद में 13 में से 10 वार्ड जीते हैं, कांग्रेस ने दो और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने शेष सीट जीती है। जालंधर जिले के 110 वार्ड में कुल 416 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जिले में कांग्रेस के कुल 65 उम्मीदवरों में से 47 ने जीत दर्ज की है। जबकि दूसरे नंबर पर आजाद उम्मीदवारों ने 59 सीटें जीतीं हैं।
किसान आंदोलन में किसानों को भरपूर सहयोग देने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी को जालंधर में एक भी सीट नहीं मिली है। जबकि अकाली दल को एक भाजपा को एक और बसपा को दो सीटें हासिल हुई हैं।
कपूरथला नगर निगम में 50 सीटें
कांग्रेस – 45
निर्दलीय -2
शिअद – 3
भाजपा – 0
बरनाला नगर निगम में 31 सीटें
भाजपा – 0
कांग्रेस – 16
निर्दलीय – 8
शिअद – 4
आप – 3
नंगल में कुल वार्ड 19
कांग्रेस – 15
भाजपा – 2
निर्दलीय – 2
पठानकोट
कांग्रेस – 37
भाजपा – 12
अकाली दल – 1
खन्ना नगर कौंसिल में 33
कांग्रेस -19
शिअद – 6
भाजपा – 2
आप -2
निर्दलीयों -4
More Stories
दुनिया के सबसे बड़े खेल के मैदान “नरेंद्र मोदी स्टेडियम” पर छिड़ा विवाद, भाजपा दे रही है सफाई, अमित शाह ने बताई स्टेडियम की खासियत
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता नरेंद्र भाटी के भाई बिजेंद्र भाटी ने की बसपा ज्वाइन, पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डीजल टैंकर ने इनोवा गाड़ी में मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत