योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल से ये दिग्गज 22 नेता हुए बाहर, यहां देखिए पूरी लिस्ट

by Sachin Singh Rathore
0 comment

योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हो चुका है। योगी आदित्यनाथ के अलावा 52 मंत्रियों ने शपथ ली है। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा 18 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री और 20 राज्य मंत्री को योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल में जगह दी है। योगी आदित्यनाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बने हैं। योगी आदित्यनाथ के पिछले कार्यकाल में बने 22 मंत्रियों को योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल में स्थान नहीं दिया है। इसमें कई दिग्गज नेता भी शामिल है।

योगी आदित्यनाथ ने इस बार डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थ नाथ सिंह को कैबिनेट मंत्रालय से बाहर कर दिया है। इस बार पुराने 22 मंत्रियों को योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार से बाहर कर दिया है। इस बार काफी नए चेहरों को योगी आदित्यनाथ ने मौका दिया है।

दिनेश शर्मा
सतीश महाना
श्रीकांत शर्मा
सिद्धार्थ नाथ सिंह
राम नरेश अग्निहोत्री
मोहसिन रजा
रमा पति शास्त्री
नीलकंठ तिवारी
अतुल गर्ग
आशुतोष टंडन
जय प्रताप सिंह
अशोक कटारिया
डॉ. महेंद्र सिंह
राम चौहान
जय कुमार जैकी
अनिल शर्मा
सुरेश पासी
चौधरी उदय भान सिंह
रामशंकर सिंह पटेल
नीलिमा कटियार
महेश गुप्ता
जीएस धर्मेश

About Post Author