झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में राजकीय शोक की घोषणा की है। शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार को रांची लाया गया। रांची एयरपोर्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक और राजनीतिक नेता पहुंचे।
मंगलवार सुबह झामुमो के पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में किया जाएगा। रांची आने से पहले दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज एक बहुत मर्माहत करने वाला दिन है। देश के आदिवासी के नायक जिन्हें दिशोम गुरु के नाम से भी जानते थे, आज शिबू सोरेन जी हमारे बीच नहीं रहे। सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरुजी काफी लंबे समय से बिमार चल रहे थे। आखिरी वक्त तक उन्होंने संघर्ष किया। आज उनका निधन हो गया। आज हमारे पास शब्द नहीं हैं… हम सदैव उन्हें याद रखेंगे।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मंगलवार को दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस…
भारत ने ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में छह रन से जीत…
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही…
देश की राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में एक चौंकाने वाली वारदात…
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का 81 वर्ष के आयु में…
हिमाचल के मंडी जिले के सराज विधानसभा के मगरुगला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…