Tokyo Olympic Live : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को रौंदा, महिला हॉकी टीम ने जगाई उम्मीद

by MotherlandPost Desk
0 comment

 

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को पूल-ए के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने मेजबान जापान को 5-3 से मात दी

तो वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 1-0 से हराकर टोक्यो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखीं।

पुरुष होंकी ने जापान को रौंदा

भारतीय पुरुष टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है टीम ने पूल-ए के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने मेजबान जापान को 5-3 से हराया। भारत की ओर से गुरजंत सिंह(17वें एवं 56वें मिनट) ने सबसे ज्यादा दो गोल किए तो हरमनप्रीत सिंह ने 13वें, शमशेर सिंह ने 34वें और नीलकांत शर्मा ने 51वें मिनट में गोल दाग भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं जापान के लिए केंता तानाका ने 19वें, कोता वतानबे ने 33वें और काजुमा मुराता ने 59वें मिनट में गोल दागे।

अब क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना पूल-बी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। भारत ने पूल चरण में जापान के अलावा न्यूजीलैंड, स्पेन और अर्जेंटीना को हराया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से उसे हार का सामना करना पड़ा था।

महिला टीम को जीत के साथ दुआ की भी ज़रूरत

भारतीय महिला हॉकी पहले तीन मैच में करारी हार मिली थी लेकिन महिला हॉकी टीम ने अपने चौथे मुक़ाबले में आखिरी मिनट में नवनीत कौर के गोल की मदद से आयरलैंड को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जारी रखी है।

आज के मैच में भारत को मिले 14 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय टीम उसका फायदा नहीं उठा पायी। भारत को तीन मैचों में भारत को दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड ने 5-1 से, जर्मनी ने 2-0 और गत चैम्पियन ब्रिटेन ने 4-1 से हराया था। अगर भारतीय महिला टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचना है तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जीतने के साथ गोल औसत भी बेहतर रखना होगा इसके साथ ही उन्हें दुआ करनी होगी कि शनिवार को ब्रिटेन की टीम आयरलैंड को हरा दे।

About Post Author