टोक्यो ओलिंपिक में डिस्कस थ्रो कैटेगरी से भारत के लिए अच्छी खबर आई क्योंकि कमलप्रीत कौर ने 64 मीटर का थ्रो करते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
भारत की कमलप्रीत कौर ने दूसरे प्रयास में 63.97 मीटर का थ्रो किया।पहले प्रयास में उनका थ्रो 60.29 मीटर का था। बता दें क्वालिफिकेशन राउंड में सिर्फ दो महिला खिलाड़ी ही 64 मीटर का आंकड़ा छूने में सफल रहीं। डिस्कस थ्रो का फाइनल 2 अगस्त को खेला जाएगा।
नेशनल रिकॉर्ड होल्डर कमलप्रीत
बता दें कमलप्रीत नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं। कमलजीत ने अगर यही प्रदर्शन दोहरा दिया तो वह एथलेटिक्स में मेडल लाने वाली पहली भारतीय बन जाएंगी। 2019 में दोहा में हुए एशियाइ एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में वह पांचवें स्थान पर रहीं थीं। उन्होंने डिस्कस थ्रो में 65 मीटर बाधा पार की और ऐसा करने वाली पहली महिला बनीं। उन्होंने 2019 में 60.25 मीटर डिस्कस थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था।
सीमा पुनिया रही छठे स्थान पर
वहीं दूसरी तरफ भारतीय डिस्कस-थ्रोअर सीमा पूनिया अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने 60.57 मी. दूरी पर चक्का फेंकाऔर ग्रुप में में छठे स्थान पर रही। विश्व रैंकिंग में नंबर 6 खिलाड़ी पूनिया का पहला प्रयास विफल हो गया था। इसके बाद उन्होंने दूसरा और तीसरा प्रयास किया और दूसरे सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ वह छठे नंबर पर रहीं लेकिन फाइनल में क्वालीफाई करने में असफल रहीं।