गौतम बुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई ने टोक्यो में हो रहे पैरा ओलंपिक में अपना दम दिखा दिया है।

शुक्रवार को लगातार दूसरी बार उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में पुरुष सिंगल्स एसएल-4 में जीत हासिल की है। सुहास एलवाई ने अपना टिकट टोक्यो पैरा ओलंपिक के सेमीफाइनल में बुक कर लिया है।
सुहास एलवाई ने शुक्रवार की सुबह इंडोनेशिया के खिलाड़ी एच सुसंन्तो को 21-6 और 21-12 से हराया है। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने जर्मनी की बैडमिंटन खिलाड़ी जेएन पॉट को एसएल-4 में करारी हार दी थी। अब शुक्रवार की दोपहर को ही सुहास एलवाई का मुकाबला फ्रांस के खिलाड़ी से होगा। फ्रांस के लुकास मजुर विश्व के सबसे सर्वश्रेष्ठ और नंबर वन खिलाड़ी हैं।
सुहास एलवाई अभी तक ग्रुप-ए के दूसरे नंबर की खिलाड़ी बन गए हैं। शुक्रवार की दोपहर को सुहास एलवाई का मुकाबला ग्रुप-ए के नंबर वन खिलाड़ी से होगा। विश्व की नंबर वन खिलाड़ी पैराशटलर फ्रांस के लुकास मजुर है। अब सुहास एलवाई कांटे की टक्कर पर हैं। सुहास एलवाई ने लगातार दो मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी से उनका मुकाबला होगा।

